Bihar Post Matric Scholarship 2025

Name of Post: बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (PMS) 2025: आवेदन की पूरी जानकारी
Post Date: 24 May 2025 / 2:05 PM
Information: बिहार सरकार द्वारा SC/ST वर्ग के छात्रों के लिए बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (PMS) 2025 योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, प्रोफेशनल कोर्स और अन्य उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में पढ़ाई करने वाले छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

इस आर्टिकल में हम आपको पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, छात्रवृत्ति की राशि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से बता रहे हैं।

Bihar Post Matric Scholarship (PMS) 2025

Inter/ UG / ITI/ Diploma/ B. Tech  / Medical Other Course

WWW.ALLSTUDENTLIFE.COM 

योजना से जुड़ी मुख्य जानकारी – एक नजर में

बिंदु विवरण
योजना का नाम पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2025
विभाग शिक्षा विभाग, बिहार सरकार
ऑनलाइन शुरुआत 25 August 2025
नई अंतिम तिथि 15 November 2025
लाभार्थी वर्ग SC, ST, OBC, EBC
आधिकारिक पोर्टल scstpmsonline.bihar.gov.in (SC/ST) और pmsonline.bihar.gov.in (OBC/EBC)

बिहार PMS 2025: छात्रवृत्ति की राशि (Scholarship Amount)

छात्रवृत्ति की राशि छात्र के कोर्स के अनुसार अलग-अलग होती है:

  • इंटरमीडिएट छात्र: ₹2,000 से ₹8,000 प्रतिवर्ष
  • ग्रेजुएशन छात्र: ₹5,000 से ₹15,000 प्रतिवर्ष
  • पोस्टग्रेजुएशन छात्र: ₹8,000 से ₹20,000 प्रतिवर्ष
  • प्रोफेशनल कोर्स (B.Tech, मेडिकल, MBA, आदि): ₹30,000 से ₹1,25,000 तक

छात्रवृत्ति की पूरी राशि सीधे छात्र के आधार-लिंक्ड बैंक खाते में भेजी जाती है।

PMS 2025 के लिए पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

1. निवासी पात्रता
  • छात्र बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • बिहार के बाहर के छात्र इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
2. जातीय पात्रता
  • यह योजना केवल SC (अनुसूचित जाति) और ST (अनुसूचित जनजाति) वर्ग के छात्रों के लिए है।
  • BC/EBC छात्रों के लिए अलग पोर्टल है।
3. शैक्षणिक पात्रता
  • छात्र ने मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा पास की हो।
  • वर्तमान में किसी मान्यता प्राप्त सरकारी या निजी संस्थान में पढ़ाई कर रहे हों।
  • छात्र को पोस्ट मैट्रिक लेवल के किसी कोर्स में नामांकित होना चाहिए, जैसे:
    • इंटरमीडिएट (11वीं, 12वीं)
    • आईटीआई / डिप्लोमा
    • ग्रेजुएशन (BA, B.Sc, B.Com, B.Tech आदि)
    • पोस्टग्रेजुएशन (MA, M.Sc, M.Com आदि)
    • प्रोफेशनल कोर्स (B.Ed, D.El.Ed, मेडिकल, इंजीनियरिंग, पीएच.डी आदि)
4. पिछली परीक्षा की स्थिति
  • छात्र को पिछली परीक्षा किसी भी डिवीजन (प्रथम, द्वितीय, तृतीय) से पास होना चाहिए।
  • फेल छात्र आवेदन नहीं कर सकते
5. पारिवारिक आय सीमा
  • SC/ST छात्रों के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
6. अन्य स्कॉलरशिप का लाभ
  • यदि छात्र किसी अन्य सरकारी स्कॉलरशिप (जैसे NSP आदि) का लाभ ले रहा है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगा।
7. स्कॉलरशिप का नवीनीकरण (Renewal)
  • जो छात्र पहले से इस योजना के तहत लाभ ले रहे हैं और इस वर्ष उसी कोर्स के अगले पार्ट/सेमेस्टर में नामांकित हैं, वे Renewal आवेदन कर सकते हैं।
  • नए छात्रों को Fresh आवेदन करना होगा

छात्रवृत्ति से मिलने वाले लाभ

  • पढ़ाई की फीस माफी (पूर्ण या आंशिक)
  • हॉस्टल खर्च में सहायता
  • पुस्तक व स्टेशनरी का खर्च
  • कुछ कोर्स में यात्रा भत्ता

शिक्षा में निरंतरता बनाए रखने के लिए आर्थिक सहयोग

जरूरी दस्तावेजों की सूची

छात्रों को ऑनलाइन आवेदन के समय निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने होंगे:

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • पिछले वर्ष की मार्कशीट
  • बोनाफाइड सर्टिफिकेट (संस्थान द्वारा)
  • फीस रसीद
  • नामांकन रसीद
  • नवीनतम जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार से लिंक्ड बैंक पासबुक

सभी दस्तावेज स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड करना होता है।


आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step Process)

  1. संबंधित पोर्टल पर जाएं:
  2. नया पंजीकरण करें
  3. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें
  4. सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  5. फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट निकाल लें

Useful Links (महत्वपूर्ण लिंक्स) 

 

Status Check BC/EBC
Link 1 | Link 2
(BC/EBC)
New Student Registration
Click Here
SC/ST Student Apply Online
Click Here 
Download Notification
Click Here 
Student Login
Click Here 
Forgot User ID
Click Here 
 Password Forgot 
Click Here 
List Of Finalized Student
Click Here 
Rejected Accounts
Click Here 
 Institution List
Click Here 
View Rejected Institution List
 Click Here 
Complaint
 Click Here 
Join Our Channel 
Telegram | Whatsapp 
Official Website 
Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Whatsapp group WhatsApp Icon Join Telegram group Telegram Icon
Scroll to Top