Bihar Board 10th Admit Card 2026

Name of Post: Bihar Board 10th Admit Card 2026 जारी | मैट्रिक परीक्षा एडमिट कार्ड ऐसे मिलेगा

Informationबिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी सूचना जारी की है। बोर्ड के निर्देशानुसार Bihar Board 10th Admit Card 2026 को 06 जनवरी 2026 से जारी किया जा रहा है। यह एडमिट कार्ड छात्र स्वयं डाउनलोड नहीं कर सकेंगे, बल्कि विद्यालय लॉगिन के माध्यम से स्कूल द्वारा डाउनलोड किया जाएगा।

मैट्रिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले सभी छात्रों को इंटरनल असेसमेंट / प्रायोगिक परीक्षा और मुख्य सैद्धांतिक परीक्षा में बैठने के लिए विद्यालय से हस्ताक्षरित एवं मुहरयुक्त एडमिट कार्ड प्राप्त करना अनिवार्य होगा।


Bihar Board Matric Exam 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण तिथि
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 06 जनवरी 2026
इंटरनल असेसमेंट / प्रायोगिक परीक्षा 20 जनवरी से 22 जनवरी 2026
सैद्धांतिक (थ्योरी) परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026

Bihar Board 10th Admit Card 2026 से जुड़े जरूरी निर्देश

  • एडमिट कार्ड केवल स्कूल लॉगिन से ही डाउनलोड किया जाएगा
  • छात्रों को विद्यालय प्रधान के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर वाला एडमिट कार्ड लेना होगा
  • बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा
  • एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार का कटिंग या बदलाव मान्य नहीं होगा

Sent-Up / Non Sent-Up छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

बिहार बोर्ड ने साफ कर दिया है कि:

  • केवल Sent-Up (उत्तीर्ण) छात्र ही परीक्षा में शामिल हो सकेंगे
  • Non Sent-Up / अनुपस्थित / अनुत्तीर्ण छात्रों का एडमिट कार्ड जारी नहीं होगा
  • यदि कोई विद्यालय नियम के विरुद्ध एडमिट कार्ड जारी करता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्यालय प्रधान की होगी

दिव्यांग छात्रों के लिए Writer (लेखक) की सुविधा

जो छात्र स्वयं लिखने में असमर्थ हैं, उन्हें बोर्ड द्वारा Writer (लेखक) की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए:

  • परीक्षा से कम से कम एक सप्ताह पहले आवेदन करना होगा
  • दिव्यांग छात्रों को प्रति घंटे 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

  • एडमिट कार्ड मिलने के बाद उसमें नाम, रोल नंबर, विषय, परीक्षा केंद्र की जांच जरूर करें
  • किसी भी प्रकार की गलती होने पर तुरंत अपने विद्यालय प्रधान से संपर्क करें
  • परीक्षा समाप्त होने तक एडमिट कार्ड सुरक्षित रखें

Bihar Board 10th Admit Card 2026 कैसे मिलेगा? (School Login Process)

बिहार बोर्ड मैट्रिक एडमिट कार्ड 2026 की प्रक्रिया पूरी तरह से विद्यालय आधारित है। छात्र इसे स्वयं डाउनलोड नहीं कर सकते।

स्कूल के लिए Step-by-Step प्रक्रिया:
  1. विद्यालय प्रधान बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. होमपेज पर “Matric Exam 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें
  3.  स्कूल का User ID और Password दर्ज कर लॉगिन करें
  4. लॉगिन के बाद सभी पंजीकृत छात्रों की सूची दिखाई देगी
  5. प्रत्येक छात्र का एडमिट कार्ड डाउनलोड / प्रिंट करें
  6. हर एडमिट कार्ड पर
  7. विद्यालय प्रधान का हस्ताक्षर
  8. विद्यालय की मुहर लगाना अनिवार्य है
  9. इसके बाद छात्रों को एडमिट कार्ड वितरित करें

ध्यान दें: बिना साइन और मुहर वाला एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर मान्य नहीं होगा


अगर आप अपनी यूनिवर्सिटी या कॉलेज से जुड़ी हर जरूरी अपडेट, नोटिस और खबर सबसे पहले पाना चाहते हैं तो इस ग्रुप का हिस्सा जरूर बनें।

Join WhatsApp | Join Teligram

Useful Links (महत्वपूर्ण लिंक्स) 

 

Download Admit Card 
Link 1 | Link 2
Join Our Channel 
WhatsApp| Teligram
 Home Page 
 Click Here
 Official Website 
 Click Here 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Whatsapp group WhatsApp Icon Join Telegram group Telegram Icon
Scroll to Top